{"_id":"6a833047d2df370970027e3c","slug":"dsfgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4620143-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनी जाते वक्त बस की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनी जाते वक्त बस की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी जाते वक्त बस की चपेट में आने से महिला की मौत
नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में सड़क पार करते समय बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला घर से नौकरी के लिए सेक्टर-80 स्थित कंपनी जा रही थी। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जालौन के गोपालगंज निवासी मंजू वर्मा वर्तमान में सेक्टर-81 के शिव शक्ति एंन्लेव में परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी मां रामकिशोरी 6 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे काम पर जाने के लिए घर से निकली थीं। सैमसंग कंपनी के पास ट्रैफिक सिग्नल पर वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आई एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रामकिशोरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।