{"_id":"6997398e36fc8f2bd90ddddf","slug":"due-to-the-arrival-of-the-chief-minister-there-will-be-diversion-on-the-expressway-and-border-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88214-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुख्यमंत्री के आगमन के कारण एक्सप्रेसवे और बॉर्डर पर रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुख्यमंत्री के आगमन के कारण एक्सप्रेसवे और बॉर्डर पर रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन के कारण एक्सप्रेसवे और बॉर्डर पर रहेगा डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सुबह 7 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार के प्रस्तावित दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
वीवीआईपी विशेष मार्ग दिल्ली के डीएनडी/चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से आने वाले विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होते हुए जीरो प्वाइंट पहुंचेंगे। वहां से यमुना एक्सप्रेसवे पर 26 किमी स्थित फलैदा कट से उतरकर सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दिल्ली और नोएडा से आने वाली एचसीएल और शिव नादर स्कूल की बसें भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगी। कार्यक्रम के बाद यह वाहन रबूपुरा/दनकौर सर्विस मार्ग से होकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी और गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के रास्ते अपने गंतव्य की ओर लौट सकेंगे। एचसीएल कंपनी और मीडिया कर्मियों के पास लगे वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से फलैदा कट (26 किमी) से बाईं ओर उतरकर तीर्थली डबल सर्विस रोड से सेंट्रल वेयरहाउस बिल्डिंग के बराबर होते हुए टी-प्वाइंट से दाहिने मुड़कर निर्धारित मीडिया/एचसीएल पार्किंग में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग
ककोड़, झाझर और जहांगीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैंची तिराहा रबूपुरा से बाईं ओर मुड़कर रबूपुरा बाईपास, तीर्थली चौराहा होते हुए यीडा ग्रीन पार्क के पीछे स्थित सामान्य पार्किंग (पानी की टंकी के पास) में वाहन खड़े करेंगे। जेवर, दयानतपुर, नगला हांडा और नगला हुकम सिंह से आने वाले वाहन तीर्थली चौराहे से यीडा ग्रीन पार्क होते हुए सामान्य पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे। दनकौर, रोनीजा और रबूपुरा से आने वाले वाहन डबल सर्विस रोड से फिल्म सिटी और फलैदा चौराहे से पहले पुराना रबूपुरा रोड लेकर सामान्य पार्किंग स्थल में पहुंचेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक संतोष कुमार का कहना है कि यातायात डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को बिना बाधा सुरक्षित निकाला जाएगा। यातायात असुविधा की स्थिति में चालक 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। वीवीआईपी आगमन वाले दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) से प्रवेश करने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Trending Videos