सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The foundation stone of the semiconductor unit will be laid tomorrow.

Noida News: कल रखी जाएगी सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the semiconductor unit will be laid tomorrow.
विज्ञापन
कल रखी जाएगी सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला
Trending Videos

शिलान्यास के लिए आएंगे योगी और अश्विनी वैष्णव, पीएम ऑनलाइन जुड़ेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। सेक्टर-28 में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला कल शनिवार को रखी जाएगी। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आधारशिला के लिए ईंट रखेंगे।
जनसभा में पांच हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए पंडाल लगभग तैयार हो गया है। जिला प्रशासन, यमुना प्राधिकरण, कमिश्नरेट पुलिस और एचसीएल-फॉक्सकॉन कंपनी के अधिकारियों और कर्मियों की टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी जनसभास्थल का निरीक्षण किया और जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने में लगे रहे। इसके अलावा पुलिस कर्मियों का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था त्रि-स्तरीय होगी। इसमें पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल और कमांडो तैनात होंगे। शुक्रवार को सीएम की सुरक्षा के लिए विशेष कमांडो जनसभा स्थल की जांच करेंगे। जनसभा में लगभग पांच हजार लोगों के आने की संभावना है। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पंडाल से लगभग 200 मीटर दूर 60 मीटर रोड पर ही पार्किंग स्थल बनाया गया है। यहां लोग अपने वाहन पार्क कर पैदल जनसभा स्थल तक जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जनसभा स्थल के साथ आसपास की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के सेक्टर-28 औद्योगिक क्षेत्र आने को लेकर रबूपुरा में भी तैयारियां चल रही हैं। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सीएम और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपने निवास पर आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म सिटी का भी निरीक्षण कर सकते हैं मुख्यमंत्री
यमुना सिटी के सेक्टर-28 औद्योगिक क्षेत्र में जनसभा स्थल से कुछ ही दूर सेक्टर-21ए स्थित फिल्म सिटी है। यहां पर मॉम-2 फिल्म का सेट भी बन रहा है। साथ ही फिल्म सिटी में स्टूडियो बनाने के लिए भूमि भी तैयार की जा रही है। संभावना है कि सीएम योगी यहां भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए समारोह स्थल से कुछ ही दूरी पर अपैरल पार्क की भूमि पर हेलीपैड बना दिया गया है।
कार्यक्रम में पांच विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी रहेंगे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम में जिले के पांच विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भी आमंत्रित किए गए हैं। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, शारदा विवि समेत अन्य विवि के विद्यार्थी कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला कार्यक्रम में आने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ क्षेत्र के किसानाें से भी मिलेंगे और अपनी बात कहेंगे।विधायक धीरेंद्र सिंह, यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, डीसीपी साद मियां ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed