{"_id":"699746ee00932ef9d9017ba4","slug":"video-noida-bomb-threat-emails-to-several-reputed-schools-amid-cbse-exams-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: धमकी भरे ई-मेल से स्कूलों में सतर्कता, प्रशासन ने की जांच, परीक्षाएं निर्धारित समय पर हुुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: धमकी भरे ई-मेल से स्कूलों में सतर्कता, प्रशासन ने की जांच, परीक्षाएं निर्धारित समय पर हुुई संपन्न
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:52 PM IST
Link Copied
बृहस्पतिवार को शहर के कुछ नामी स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद दिनभर सतर्कता का माहौल रहा। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई। घटना ऐसे समय हुई जब सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं जारी थीं। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिसरों में एहतियाती जांच कराई और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
डीपीएस नोएडा सेक्टर 30, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44, और एपीजे स्कूल नोएडा सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश/आवागमन को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया। कई जगह कक्षाओं और कॉरिडोर को एहतियातन खाली कराकर जांच पूरी की गई। इस दौरान 10 से 25 मिनट तक का अस्थायी व्यवधान देखने को मिला, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी रहा। परीक्षा के समय क्लास से परीक्षार्थियों को बादर नहीं निकाला गया। ताकि उनको पेनिक न हो।
स्कूल अधिकारियों ने अभिभावकों को तुरंत संदेश भेजकर स्थिति स्पष्ट की। एक स्कूल प्रशासक ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। एहतियाती कदमों के कारण थोड़ी देरी हुई, पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गईं।
दिन के अंत तक स्कूलों में गतिविधियां सामान्य हो गईं। प्रबंधन ने आगामी परीक्षाओं के मद्देनजर सुरक्षा और समन्वय को और मजबूत रखने की बात कही है, ताकि विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई और प्रदर्शन पर केंद्रित रह सके। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
शुरुआत में थोड़ी घबराहट हुई, मगर शिक्षकों ने हमें शांत रखा। पेपर पर ध्यान केंद्रित कर पाई।- छात्रा अनन्या
एंट्री में देरी हुई, लेकिन बाद में माहौल सामान्य रहा। समय की भरपाई कराई गई।- छात्र विवेक
सुरक्षा जांच जरूरी है, पर ऐसी घटनाएं तनाव बढ़ा देती हैं। - छात्र हर्ष
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।