{"_id":"6996f75ac78d76ae380bc1e3","slug":"video-fake-firm-gang-exposed-in-kanpur-defrauding-foreign-companies-of-crores-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर में फर्जी फर्म गैंग का पर्दाफाश, विदेशी कंपनियों से करोड़ों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में फर्जी फर्म गैंग का पर्दाफाश, विदेशी कंपनियों से करोड़ों की ठगी
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर देश-विदेश की कंपनियों से ठगी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। ईमेल के जरिए मिली शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो करोड़ों के फ्रॉड का नेटवर्क सामने आया। आरोपियों ने अलग-अलग नाम से फर्जी कंपनियां बनाईं और विदेशी कंपनियों को सस्ते माल की सप्लाई का झांसा देकर ऑर्डर हासिल किए। एडवांस रकम लेने के बाद न तो माल भेजा गया और न ही संपर्क रखा गया। इसके बाद आरोपी सारे कम्युनिकेशन चैनल बंद कर देते थे। जांच में सामने आया है कि पोलैंड, चेक गणराज्य समेत यूरोप के कई देशों की कंपनियां इस गिरोह का शिकार बनीं। चेक गणराज्य की कंपनी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कानपुर पुलिस ने कार्रवाई की।
अब तक दो आरोपियों को झांसी से और एक को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई से पकड़े गए आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम फ्रीज कराई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दो फर्मों के जरिए करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की गई, जबकि पुलिस को सैकड़ों करोड़ के फ्रॉड की आशंका है। कई बैंकों में खुले खातों के जरिए रकम ट्रांसफर की जाती थी। फिलहाल पुलिस बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाल रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।