सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmour Digital screens and maps are shaping the future of students at Shamsher School

Sirmour: शमशेर स्कूल में डिजिटल स्क्रीन और मैप्स से संवर रहा विद्यार्थियों का भविष्य

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:27 AM IST
Sirmour Digital screens and maps are shaping the future of students at Shamsher School
अगर आप सोचते हैं कि सरकारी स्कूल केवल पुरानी इमारतों और ब्लैकबोर्ड तक सीमित हैं, तो आपको सिरमौर के ऐतिहासिक शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की दहलीज पर कदम रखना चाहिए। रियासतकालीन वैभव को समेटे यह स्कूल आज अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ स्मार्ट विजन के लिए चर्चा के केंद्र में है। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान के प्रयासों से स्कूल की दीवारों पर अब सिर्फ रंग-रोगन नहीं, बल्कि ज्ञान का डिजिटल सैलाब उमड़ रहा है। स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर दीवारों पर लगी हाई-टेक डिजिटल स्क्रीन्स अब बच्चों से बात करती हैं। ये स्क्रीन्स केवल शो-पीस नहीं हैं, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक साइलेंट वॉरियर की भूमिका निभा रही हैं। जब छात्र इन स्क्रीन्स पर नशे के घातक परिणाम और देश-दुनिया का सामान्य ज्ञान फ्लैश होते देखते हैं, तो वह जानकारी उनके जेहन में किसी फिल्म की तरह दर्ज हो जाती है। शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने रटंत प्रणाली को उखाड़ फेंकने के लिए दृष्टि मैप्स का सहारा लिया है। स्कूल परिसर में बनवाए विशाल और सटीक मानचित्रों के जरिए छात्र अपनी उंगलियों के पोरों से जिले की सरहदों को नाप रहे हैं। नदियों का संगम और सड़कों का जाल गिरी और यमुना का प्रवाह हो या नेशनल हाईवे की कनेक्टिविटी, सब कुछ अब छात्रों की आंखों के सामने स्पष्ट है। हिमाचल की सीमाओं से सटे पड़ोसी राज्यों और जिलों की भौगोलिक स्थिति को समझना अब बच्चों के लिए बाएं हाथ का खेल बन गया है। जिले के प्रमुख मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ रही है। शमशेर स्कूल की यह नई पहल न केवल बच्चों का बौद्धिक स्तर सुधार रही है, बल्कि यह निजी स्कूलों के चमक-धमक वाले दावों को भी कड़ी चुनौती दे रही है। डिजिटल साक्षरता और व्यावहारिक भूगोल का यह अनूठा संगम नाहन के इस सबसे पुराने शिक्षा सदन को प्रदेश का सबसे आधुनिक गुरुकुल बना रहा है। शमशेर स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से किसी भी सूरत में कम नहीं है। सरकारें सभी सुविधाएं बच्चों को दे रही है। उनका भी प्रयास है कि स्कूल की हर दीवार और कोना बच्चों को ज्ञान की अनुभूति करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मथुरा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चार युवकों की माैत

18 Feb 2026

पड़ोसी राज्यों से मिठास घोल रहा भीतरगांव का सोंधी खुशबूदार गुड़

18 Feb 2026

बिरहर गौ आश्रय स्थल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, साफ-सफाई देख दंग रह जाएंगे आप

18 Feb 2026

Meerut: शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई 26वां वार्षिक समारोह, कबड्डी में छात्राओं ने दिखाया दम

18 Feb 2026

Meerut: मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में अनुज शर्मा और परवेज़ आलम पैनल हुआ विजय

18 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: रघुनंदन ज्वेलर्स पर एक करोड़ की ठगी, सर्राफा व्यापारियों का हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

18 Feb 2026

VIDEO: मथुरा में बड़ा हादसा...नाले में डूबी कार, चार लोगों की माैके पर ही माैत

18 Feb 2026
विज्ञापन

सफाई पर हर वर्ष बहे लाखों लेकिन बूंद-बूंद को तरसती माइनर

18 Feb 2026

बीच रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी, आधे घंटे तक दोनों छोर में लगा रहा जाम

18 Feb 2026

कानपुर: केडीए के 21 बीघा में अवैध निर्माण किया ध्वस्त

18 Feb 2026

मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का समापन, 51 लाख रुपये के बिक गए खादी और ग्रामोद्योग उत्पाद

18 Feb 2026

कानपुर: निर्यातकों के रिफंड तंत्र को सरलीकृत किया जाए

18 Feb 2026

नींबू के बाग में नीम के तेल का छिड़काव करें बागवान

18 Feb 2026

20 फरवरी तक रहेगी बदली पर 22 तक बारिश के आसार नहीं

18 Feb 2026

1 मार्च को प्लांट के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण महापंचायत करेंगे

18 Feb 2026

Haridwar: यूजीसी के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला, सरकार से कानून वापस लेने की मांग की

18 Feb 2026

Tharali: कूनी पारथा गांव में बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन

18 Feb 2026

ग्रेटर नोएडा: हॉस्टल में खराब खाने को लेकर छात्रों का उग्र विरोध, सड़क जाम कर नारेबाजी

18 Feb 2026

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण ने खाली कराई 60 करोड़ की जमीन, भनौता गांव में हटाया अतिक्रमण

18 Feb 2026

Ghaziabad: बारह घंटे बाद निकाला गया नाले में गिरा सांड

18 Feb 2026

Dhamtari News: धमतरी के सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, जानें वजह

18 Feb 2026

कानपुर: मंधना चौराहे पर लगा भीषण जाम, नहीं दिखी ट्रैफिक पुलिस

18 Feb 2026

कानपुर: कुरसौली नहर रोड किनारे जगह-जगह कूड़े का अंबार

18 Feb 2026

कानपुर: बोर्ड परीक्षा केंद्र की राह में रोड़े, परेशान हुए परीक्षार्थी और अभिभावक

18 Feb 2026

यूपी बोर्ड: हिंदी का प्रश्न पत्र सरल देख खिल उठे छात्रों के चेहरे खिले

18 Feb 2026

हरदोई में दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, दो रेफर

18 Feb 2026

सीतापुर: नशे में भाई व भाभी पर धारदार हथियार से किया हमला, दंपती की मौत

18 Feb 2026

अंबाला: लक्ष्मी नगर में विज्ञान उपकरणों के बंद गोदाम में लगी भीषण आग

18 Feb 2026

Tonk News: शादी की खुशियां मातम में बदली, पिकअप ने पांच को कुचला, दो की मौत

18 Feb 2026

VIDEO: आगरा को सितंबर में मिलेगी नए सिविल एंक्लेव की सौगात, 55 फीसदी काम पूरा; इन शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें

18 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed