Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Construction of three aspirational toilets in Loharu, Bhiwani completed, to be inaugurated soon
{"_id":"6996a30153e83e9d980d4889","slug":"video-construction-of-three-aspirational-toilets-in-loharu-bhiwani-completed-to-be-inaugurated-soon-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में तीन अस्पिरेशनल शौचालय का निर्माण कार्य पूरा, जल्द होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में तीन अस्पिरेशनल शौचालय का निर्माण कार्य पूरा, जल्द होगा शुभारंभ
लोहारू शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में नगरपालिका द्वारा तीन अस्पिरेशनल शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से दो शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि एक अन्य का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
नगरपालिका जेई कृष्ण सैनी ने बताया कि प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है। शहर में एक और टॉयलेट फायर स्टेशन के पास बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिसे जल्द ही पास कराकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। रामलीला ग्राउंड के पास बने टॉयलेट के मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने को लेकर शहरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोहारू समस्या समाधान सामाजिक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में स्थानीय लोगों द्वारा शौचालय की फोटो साझा कर सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो इसे आमजन के उपयोग के लिए शुरू क्यों नहीं किया गया।
नागरिकों ने इन शौचायलों को शीघ्र शुरू करने तथा नियमित साफ-सफाई के लिए एक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति की मांग उठाई है, ताकि समय-समय पर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। शौचालयों में महिलाओं, पुरुषों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग शौचालय कक्ष बनाए गए हैं, जिससे सभी वर्गों को सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।