सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 33 KVA line at Mandhana substation fails 96 villages plunged into darkness for 15 hours

Kanpur: मंधना सब स्टेशन की 33 KVA लाइन फेल, 96 गांवों में 15 घंटे से छाया अंधेरा, डेढ़ लाख की आबादी परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 19 Jun 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: मंधना सब स्टेशन की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट के कारण मंधना और आसपास के 96 गांवों में 15 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही। डेढ़ लाख की आबादी पानी और रोशनी के लिए जूझती रही।

Kanpur 33 KVA line at Mandhana substation fails 96 villages plunged into darkness for 15 hours
मंधना सब स्टेशन की लाइन फेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में गुरुवार शाम बारिश और तेज हवाएं थमने के बाद भी मंधना सब स्टेशन क्षेत्र के 96 गांवों के निवासियों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से जुड़े इस सब स्टेशन की 33 केवीए लाइन में एक के बाद एक फॉल्ट की झड़ी लग गई, जिससे करीब डेढ़ लाख की आबादी रात भर बिजली के लिए बिलबिलाती रही। शुक्रवार दोपहर 11:30 बजे तक आपूर्ति बहाल न हो सकी, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।





इन इलाकों में मचा हाहाकार
लाइन में आए फ्यूज फॉल्ट और केबल बक्सा फुकने की वजह से मंधना, कुरसौली, मोहनपुर, पेम, पचोर, कुकरादेव, बगदौधी बांगर और शिवा विहार समेत कुल 96 गांवों में अंधेरा छा गया। 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने के कारण न केवल घरों की रोशनी गुल रही, बल्कि पानी की टंकियां भी खाली हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वर्टर-मोबाइल जवाब दे गए, लोग हुए बेहाल
लंबी कटौती के कारण घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। मोबाइल डिस्चार्ज होने से संपर्क टूटने का डर भी बना रहा। लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते मरम्मत न कराने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed