{"_id":"6996f586c6156882b409c463","slug":"video-chitrakoot-kilkari-kids-play-zone-inaugurated-at-the-district-hospital-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: जिला अस्पताल में किलकारी किड्स प्ले जोन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: जिला अस्पताल में किलकारी किड्स प्ले जोन का उद्घाटन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में डीएम पुलकित गर्ग और केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक प्रयागराज अनुराग मिश्रा ने बैंक द्वारा विकसित किलकारी किड्स प्ले जोन का शुभारंभ किया। नए प्ले जोन में विभिन्न खिलौनों को बच्चे खिलखिला उठे। इस मौके पर डीएम ने जिला चिकित्सालय के प्रथम तल पर लेबर रूम के सामने शिशु आहार सलाह केंद्र का भी उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि इस बाल उद्यान के विकसित होने से ओपीडी और टीकाकरण के लिए आने वाले बच्चों को खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलकूद के माध्यम से बच्चे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे तथा खेल-खेल में कुछ सीख भी पाएंगे। बाद में उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण कर अल्ट्रासाउंड की जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश दिए। केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक अनुराग मिश्रा ने बताया कि बैंक विभिन्न जनपदों में ऐसे सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम लगातार करता रहता है। जिलाधिकारी ने केनरा बैंक ग्राहक चुंकावन को उनकी पत्नी की सर्पदंश से मृत्यु होने के कारण प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की चेक प्रदान की। केनरा बैंक मंडल प्रबंधक अनुराग मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 70 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति को किसी भी प्रकार की दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके नामित व्यक्ति को 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी बैंक ग्राहकों से अपील की कि वे अपने बैंकों में जाकर 20 रुपये सालाना की छोटी सी धनराशि में इस बीमा का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में सीएमओ डॉक्टर भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।