{"_id":"6996f8dab0885a399800e0af","slug":"video-after-the-district-high-court-the-nainital-high-court-received-a-bomb-threat-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला हाईकोर्ट के बाद नैनीताल हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला हाईकोर्ट के बाद नैनीताल हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
गायत्री जोशी
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:19 PM IST
Link Copied
जिला कोर्ट के बाद अब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से पूरे नैनीताल में खलबली मच गई है। इस बार ड्रोन बम से कोर्ट को उड़ाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। हांलाकि मेल को इस बार सुरक्षित रखा गया है। बता दें कि बीते 16 और 17 फरवरी को जिला कोर्ट के जिला जज की आधिकारिक ईमेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। जिससे दो दिन कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल रहा। न्यायिक कार्य बाधित होने से कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉयट व बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर में तलाशी ली। साथ ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।वहीं तल्लीताल थाना पुलिस ने मामले में दो ममुकदमें भी दर्ज किए गए हैं। दो दिन हड़कंप मचने के बाद बुधवार को पुलिस सुरक्षा में न्यायिक कार्य सुचारू रूप से चले ही थे कि बृहस्पतिवार को एक और मेल ने खलबली मचा दी। इस बार के मेल में जिला कोर्ट के साथ हाईकोर्ट को भी ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में काम ठप हो गया है। फिलहाल पुलिस ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों व उनके सामान की चेकिंग के साथ ही बाहरी लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं जिला जज प्रशांत जोशी ने कोर्ट परिसर में निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया। एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि तीसरे मेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गई है। जिला कोर्ट के दोनों गेटों में मेटल डिटेक्टर लगाकर कोर्ट मर आने वालों की तलाशी ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।