{"_id":"6996f87c74fb2a35eb0b5bca","slug":"video-bike-rider-crushed-by-speeding-truck-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क पर गड्ढे के चलते गिरा बाइक सवार, रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने राैंदा; माैके पर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क पर गड्ढे के चलते गिरा बाइक सवार, रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक ने राैंदा; माैके पर माैत
आगरा के कालिंदी विहार की 100 फीट रोड वर्षों से जर्जर हालत में है। बृहस्पतिवार दोपहर शाहदरा की ओर से रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कालिंदी विहार स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल के सामने एक बाइक सवार को राैंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय निवासी बीआर भोसले ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इसी वजह से वाहन चालक अक्सर रॉन्ग साइड से निकलने को मजबूर होते हैं। आए दिन सड़क हादसे होते हैं, जिसमें कई बार लोग घायल हो जाते हैं। टूटी हुईं सड़क कई लोगों की जान भी ले चुकी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपनी सही लेन में जा रहा था, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक के पास गड्ढों के कारण संतुलन बिगड़ने के चलते गिर गया और वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बाइक जितेंद्र कुमार के नाम पर पंजीकृत है। पंजीकरण नंबर के आधार पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।