{"_id":"6a77270945cb93e738054b59","slug":"tantrik-commits-misconduct-with-young-woman-in-agra-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से दुष्कर्म, फिर भी न छोड़ा तांत्रिक ने पीछा, किया ऐसा कांड; जीते जी मर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तंत्र-मंत्र के बहाने युवती से दुष्कर्म, फिर भी न छोड़ा तांत्रिक ने पीछा, किया ऐसा कांड; जीते जी मर गई वो
Sat, 08 Aug 2026 06:25 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:25 PM IST
सार
तांत्रिक इलाज के नाम पर वह युवती को एक अलग कमरे में ले गया। परिजनों को दूसरे कमरे में रहने के लिए कहा। आरोप है कि तंत्र-मंत्र करने के बहाने आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने एक तांत्रिक पर इलाज के बहाने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती का परिवार बीते कई महीनो से पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहा था, जिसमें पीड़िता के भाई और भतीजे की हाल ही में हुई आकस्मिक मौत शामिल थी। इसी को लेकर वह अपनी भाभी के साथ धौलपुर के नवाब बसई स्थित एक मंदिर पर गई थी, वहां उसकी मुलाकात फतेहपुर सीकरी निवासी जयप्रकाश उर्फ जया नामक व्यक्ति से हुई। उसने युवती के घर में चल रही परेशानियों को दूर करने का दावा करते हुए इलाज करने की बात कही।

आरोप है कि दो दिन बाद आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसे बताया कि युवती पर आत्मा का साया है, जिसकी वजह से परिवार में परेशानियां खड़ी हो रहीं है। इलाज के नाम पर वह युवती को एक अलग कमरे में ले गया। परिजनों को दूसरे कमरे में रहने के लिए कहा गया। आरोप है कि तंत्र-मंत्र करने के बहाने आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। बाद में उसने युवती को एक होटल में बुलाया, जहां भी उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा लगातार धमकी दिए जाने से परेशान युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सहायक पुलिस आयुक्त सैंया जसबीर सिंह सिरोही का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-आगरा में भीषण टक्कर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा, दो मजदूरों की माैत; टीएसएफ कट के पास हुआ हादसा