{"_id":"6a77073efecb85167503f349","slug":"two-labourers-on-bike-died-in-road-accident-in-agra-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भीषण टक्कर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा, दो मजदूरों की माैत; टीएसएफ कट के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भीषण टक्कर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा, दो मजदूरों की माैत; टीएसएफ कट के पास हुआ हादसा
Sat, 08 Aug 2026 04:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:09 PM IST
सार
आगरा में भीषण हादसे में शनिवार को दो मजदूरों की माैत हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक घर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें राैंद दिया।
विज्ञापन
दो युवकों की माैत से परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के अनुसार अटूस निवासी अनिल सारस्वत (41) और मानवेन्द्र सिंह (28) बीज गोदाम से मजदूरी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। करीब 2:30 बजे टीएसएफ कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें रुनकता स्थित श्याम अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।