{"_id":"6a772288a3687659d40bfdba","slug":"robbery-of-10-lakh-from-seed-trader-solved-in-firozabad-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बीज व्यापार के लूटे 10 लाख, बचने के लिए बदमाशों ने बनाया ऐसा भेष, पुलिस खा गई गच्चा; तीन महीने तक भटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीज व्यापार के लूटे 10 लाख, बचने के लिए बदमाशों ने बनाया ऐसा भेष, पुलिस खा गई गच्चा; तीन महीने तक भटकी
Sat, 08 Aug 2026 06:21 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:21 PM IST
सार
बदमाशों का सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने टॉवर लोकेशन की पड़ताल की। इसमें बाहर के संदिग्ध मोबाइल नंबर सक्रिय मिलने पर पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ी। इसी बीच इन शातिरों ने दिल्ली में भी एक व्यापारी से लूट की, जहां दिल्ली पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पूछताछ में इनसे लूट की वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना पुलिस ने 27 अप्रैल को नगर की टीचर्स कॉलोनी में बीज व्यापारी के कर्मचारी से हुई 10 लाख रुपये की चर्चित लूट का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 1,79,500 रुपये की नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
27 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे बीज व्यापारी राजकुमार ने अपने कर्मचारी को 10 लाख रुपये बैंक में जमा करने भेजा था। टीचर्स कॉलोनी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर कर्मचारी से 10 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें सुनील निवासी काठी खेड़ा, थाना हापुड़, अभिषेक निवासी बड़ौली बांगर, नोएडा व मूल निवासी थाना सरधना, मेरठ, मुकेश सैनी उर्फ जोगेंद्र उर्फ लंबू निवासी छापट थाना इंद्री करनाल, हरियाणा, और गुलजार निवासी बहादुरगढ़, हापुड़ के नाम प्रकाश में आए।

सीओ चंचल त्यागी ने बताया कि लूट की साजिश बेहद शातिराना ढंग से रची गई थी। आरोपी सुनील से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों को गुमराह करने के लिए उनके साथी गुलजार ने सलवार-कुर्ता पहनकर लड़की का भेष धारण किया था, ताकि सीसीटीवी और हुलिए की पहचान में पुलिस उलझी रहे।
सैकड़ों मोबाइल ट्रेस करने के बाद मिला सुराग
इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन माह तक स्थानीय अपराधियों की कुंडली खंगाली। जब कोई सुराग नहीं मिला तो घटनास्थल के मोबाइल टॉवर डंप डेटा का विश्लेषण किया। टॉवर लोकेशन में बाहर के संदिग्ध मोबाइल नंबर सक्रिय मिलने पर पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ी। इसी बीच इन शातिरों ने दिल्ली में भी एक व्यापारी से लूट की, जहां दिल्ली पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। सिरसागंज पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर सुनील और मुकेश सैनी को रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को सिरसागंज लाई। उनकी निशानदेही पर ग्राम हैतपुर सड़क किनारे तालाब से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इसके बाद आरोपी सुनील की निशानदेही पर ग्रेटर नोएडा, थाना नॉलेज पार्क के कासिमबख्शपुर स्थित उसके किराये के मकान से 1,79,500 रुपये बरामद किए गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया मुख्य अभियुक्त सुनील बेहद शातिर अपराधी है। उस पर दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और अवैध असलहा के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल भागे हुए आरोपी गुलजार और अभिषेक की तलाश जारी है, उनकी गिरफ्तारी के बाद शेष रकम की भी बरामदगी की जाएगी।