फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight senior medical officers promoted

Noida News: आठ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Fri, 10 Jul 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Eight senior medical officers promoted
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग में तैनात आठ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को शासन स्तर से प्रमोशन मिला है। उत्तर प्रदेश चिकित्सा अनुभाग के विशेष सचिव ने लेवल-दो के 490 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नति देकर लेवल-तीन का परामर्शदाता होने की संस्तुति की है। इनमें दो वरिष्ठ चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल में और शेष छह चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधीन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. जितेंद्र पाल सिंह, डॉ. शिव शंकर सिंह, भंगेल स्थित सीएचसी पर कार्यरत स्त्री रोग एवं प्रसूता विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक, टीबी रोग नियंत्रण की ओपीडी के डॉ. मोहम्मद शोएब, मामूरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अमित कुमार टांक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रमनदीप कौर के अलावा जिला अस्पताल में तैनात एमडी फिजिशियन डॉ. अनुराग सागर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश सिंह अब पदोन्नति पाने के बाद लेवल-तीन के परामर्शदाता बन गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed