{"_id":"6a50ffeb75f07ffdcd00f153","slug":"fdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99776-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस स्टॉप बना पार्किंग, यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस स्टॉप बना पार्किंग, यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगत फार्म स्थित गामा-1 बस स्टॉप पर अवैध पार्किंग से परेशान हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जगत फार्म स्थित गामा-1 बस स्टॉप पर अवैध पार्किंग के कारण यात्रियों और सार्वजनिक परिवहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टॉप पर दिन भर और देर रात तक कारें खड़ी रहने से बसों और ऑटो को निर्धारित स्थान पर रुकने की जगह नहीं मिलती। ऐसे में वाहन चालकों को स्टॉप से आगे या पीछे यात्रियों को उतारने और बैठाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
ग्रेटर नोएडा की प्रमुख व्यावसायिक मार्केटों में शामिल जगत फार्म में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। सूरजपुर और परी चौक के बीच स्थित इस मार्केट के लिए गामा-1 बस स्टॉप बनाया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां सड़क से नीचे बसों और ऑटो के रुकने हेतु डी-आकार का बस बे, टीनशेड, बैठने की व्यवस्था तथा शौचालय का निर्माण कराया गया है।
खरीदारी के लिए आने वाले कई वाहन चालक अपनी कारें बस स्टॉप परिसर में ही खड़ी कर देते हैं। एक वाहन के हटते ही दूसरा वाहन वहां खड़ा हो जाता है। दिन भर आठ से दस कारें बस स्टॉप पर खड़ी रहने से सार्वजनिक परिवहन के लिए निर्धारित स्थान पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। जगत फार्म व्यापार संघ के सदस्य महेंद्र सिंह ने कहा कि गामा-1 बस स्टॉप का खुलेआम पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन और यातायात पुलिस से बस स्टॉप पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।