सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsd

Noida News: बिसरख पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
fgsd
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने बिसरख कोतवाली पुलिस पर सड़क हादसे में केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के 9 दिन बाद भी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। जबकि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-1 सोसाइटी में रहने वाले विवेक पाल 25 मार्च को नोएडा के सेक्टर-52 से ऑटो में सवार होकर अपने घर आ रहे थे। रात करीब 10:30 बजे जब ऑटो किसान चौक के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको निजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पत्नी की तरफ से बिसरख कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी। आरोप है कि 9 दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed