फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Focus on explaining rather than keeping the Guru mantra

गुरु मंत्र: रटने की बजाय समझने पर दें ध्यान

Sun, 26 Jul 2026 02:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
Focus on explaining rather than keeping the Guru mantra
डॉक्टर कृष्ण कुमार शर्मा शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

गणित को रटने के बजाय उसे समझकर सीखना जरूरी है। जब छात्र प्रयोगों, गतिविधियों और नए तरीकों के माध्यम से गणित के सिद्धांतों को समझते हैं तो यह विषय उनके लिए आसान और रोचक बन जाता है। इसी सोच के साथ मैथ्स क्लब और मैथ्स लैब की शुरुआत की गई है। यहां छात्राें को उन्हीं की भाषा में समझाने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से मिले उपकरणों और अन्य संसाधनों की मदद से छात्रों को गणित को व्यवहारिक रूप से समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लैब में मॉडल, प्रयोग और गतिविधियों के जरिए बच्चों को कठिन लगने वाले विषयों को सरल तरीके से समझाया जाता है।
विज्ञापन


छात्र केवल परीक्षा में अंक हासिल करने के लिए गणित न पढ़ें, बल्कि इसे अपने जीवन से जोड़कर समझें। गणित के प्रति उनके मन से डर खत्म हो और उनमें आत्मविश्वास बढ़े। जो बच्चे पहले गणित से दूरी बनाते थे, वे अब सवाल हल करने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक के रूप में हमारा प्रयास है कि हर छात्र को सीखने का बेहतर अवसर मिले और वह अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके। प्रयोग आधारित शिक्षा से बच्चे अधिक प्रभावी तरीके से सीखते हैं और गणित उनके लिए एक पसंदीदा विषय बन सकता है। -डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, शिक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed