{"_id":"6a65d6b849c5db92b50bdb7b","slug":"video-six-year-old-boy-dies-after-drowning-in-a-pit-in-a-society-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी के गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, प्रत्यक्षदर्शी से जानें घटना के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी के गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, प्रत्यक्षदर्शी से जानें घटना के बारे में
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:13 PM IST
Link Copied
नॉलेज पार्क स्थित कलाधाम सोसाइटी में 6 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद प्रत्यक्षदर्शी सामने आए हैं। प्रत्यक्षदर्शी प्रांचल राजपूत ने बताया कि वह अपनी गाड़ी साफ कर रहे थे। मृतक बच्चे के साथ दूसरा बच्चा भी खेल रहा था। जब बच्चा डूबने लगा तो वह उनके पास दौड़ कर आया। उसने बताया कि मेरा दोस्त डूब गया है। वह कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि यहां सोसाइटी के अंदर कोई डूब कैसे सकता है। वह तुरंत वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बच्चा दिखाई नहीं दे रहा था। सोसाइटी के ही एक लोग और थे। वह अंदर उतरे, लेकिन गड्ढा इतना गहरा था कि किसी के भी पैर टिक नहीं रहे थे। उसके बाद एक पाइप की मदद से बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया गया। बच्चे की बॉडी उनके पैर में लगी। तब पता चला कि यह बॉडी है। उसके बाद उसके पैर को पकड़ कर बाहर निकाला गया। तुरंत उसके शरीर से पानी निकालने की कोशिश की गई। तब तक सोसाइटी के लोग भी आ गए और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल ले जाने पर जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।