{"_id":"6a65b508ffa9bddd9005080d","slug":"sealed-mobile-phones-found-floating-in-canal-scramble-ensues-to-loot-them-in-noida-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नहर में बहते मिले सील बंद मोबाइल, लूटने के लिए पानी में कूदे लोग; डेढ़ करोड़ की चोरी से कनेक्शन की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहर में बहते मिले सील बंद मोबाइल, लूटने के लिए पानी में कूदे लोग; डेढ़ करोड़ की चोरी से कनेक्शन की आशंका
Sun, 26 Jul 2026 01:42 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/ग्रेटर नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:42 PM IST
सार
गौतमबुद्धनगर जिले की एक नहर में पानी के तेज बहाव में नए मोबाइल बहते देख ग्रामीणों ने छलांग लगा दी। मोबाइल लूटने के लिए होड़ मच गई। जान जोखिम में डालकर लोग नहर में कूद गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Sealed mobile
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर में शुक्रवार को नहर में मोबाइल फोन के डिब्बे बहते हुए मिले। ग्रामीणों ने इन्हें लूटने के लिए नहर में छलांग लगा दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल चोरी के हैं।
बुलंदशहर के परोरी गांव और जेवर के गढ़ी गांव के बीच बहने वाली नहर में ग्रामीणों ने ये डिब्बे देखे। डिब्बे सील बंद थे और उनमें मोबाइल फोन रखे हुए थे। मोबाइल बहने की खबर तेजी से फैली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग नहर पर जमा हो गए। कई ग्रामीण जान की परवाह किए बिना नहर में कूद गए और डिब्बे बटोरने लगे।
इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये डिब्बे बुलंदशहर की ओर से बहते हुए जेवर तक पहुंचे थे। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

डेढ़ करोड़ की चोरी से जुड़ाव की आशंका
बीते 28 जून को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस गिरोह से डेढ़ करोड़ रुपये के 316 आईओक्यूक्यू कंपनी के मोबाइल फोन बरामद हुए थे, जो दिल्ली के एक वेयर हाउस से चोरी हुए थे।

जेवर की नहर में मिले डिब्बे भी आईओक्यूक्यू कंपनी के ही हैं। पुलिस मान रही है कि इस घटना के तार उसी चोर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। संभवतः पुलिस से बचने के लिए चोरों ने मोबाइल नहर में फेंक दिए होंगे।
पुलिस को नहर में मोबाइल फोन के डिब्बे बहने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और नहर में कूद रहे लोगों को सुरक्षित बाहर कराया गया। बरामद हुए डिब्बों की जांच की जा रही है। बुलंदशहर की ओर से डिब्बे बहकर आए थे, इसलिए वहां की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। जल्दी ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा।-राजीव सिसौदिया, सहायक पुलिस आयुक्त, जेवर