{"_id":"6a75ec2769f56ddd530ec9bf","slug":"four-swimmers-selected-in-district-trials-set-to-showcase-their-skills-at-the-divisional-level-noida-news-c-23-1-lko1064-102588-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला तैराकी ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन, मंडल स्तर पर दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला तैराकी ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन, मंडल स्तर पर दिखाएंगे दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-10 अगस्त को बिसरख में होगा मंडलीय ट्रायल, सफल खिलाड़ी अयोध्या में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला खेल विभाग और जिला तैराकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में सब-जूनियर बालक-बालिका तैराकी ट्रायल आयोजित किए गए। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख स्थित ओलंपिया स्विमिंग अकादमी में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित चार खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि बालिका वर्ग में अहाना का चयन 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाओं के लिए हुआ है। वहीं यशिका त्यागी 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में चुनौती पेश करेंगी। यशस्वी का चयन 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर बैकस्ट्रोक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं के लिए किया गया है। बालक वर्ग में भूमित नेगी का चयन 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाओं के लिए किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी 10 अगस्त को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे।
अयोध्या में 14 से होने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता-
मंडलीय ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अयोध्या में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय संकुल के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आयोजित होगी।