फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfds

Noida News: जेवर में अंधाधुंध फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
gfds
-होटल खाली कराने के लिए धमकी देने के बाद घर के बाद चलाई थी गोलियां
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के जहांगीरपुर कस्बे में होटल खाली कराने के लिए धमकी देने और फिर घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेवर क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिसके बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। जहांगीरपुर निवासी पीड़ित ने थाना जेवर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी शेखर जादौन अपने एक साथी के साथ उसके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए होटल खाली करने का दबाव बनाया। इसके बाद 25 मई 2026 को शेखर अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा पीड़ित के घर पहुंचा और फायरिंग की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जहांगीरपुर निवासी शेखर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को उसके दूसरे साथी केशव राणा को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed