सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   If you park your vehicle anywhere in the society, you will be fined.

Noida News: सोसाइटी में कहीं भी खड़ी की गाड़ी तो लगेगा जुर्माना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
If you park your vehicle anywhere in the society, you will be fined.
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालयन प्राइड सोसाइटी में लागू होगा नियम

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालयन प्राइड सोसाइटी में अब कही भी वाहन खड़े करने पर जुर्माना लगाने की तैयारी शुरु हो गई है। सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का दावा है कि इससे सोसाइटी में अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

एओए अध्यक्ष सीमा भंडारी ने बताया कि रविवार को सोसाइटी के एक टावर में फ्लैट के पूजा घर में दीपक से आग लग गई थी। परिवार सुबह पूजा करने के बाद फ्लैट बंद कर बाहर चला गया था। फायर की गाड़ी आने पर लोगों को मौके से कार हटाने के लिए बुलाना पड़ा था। इसे देखते हुए अब ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं, जिससे फिक्स जगह पर ही लोग अपने वाहनों को पार्क करे और आपातकालीन स्थिति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार लोग पीछे की ओर वाहनों को गलत तरीके से खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ता बाधित हो जाता है। ऐसी स्थिति में किसी आपातकाल, खासकर आग लगने की घटना के दौरान दमकल विभाग की गाड़ियों को टावरों तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस विषय पर निर्णय लेकर नोटिस जारी किया जाएगा और उसके बावजूद भी अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed