{"_id":"6997355912f4dd746a07a0bb","slug":"lift-fall-in-soceity-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88202-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट का टूटा केबिल, 5वीं मंजिल से भूतल पर आ गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट का टूटा केबिल, 5वीं मंजिल से भूतल पर आ गिरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-- -- -
लिफ्ट का टूटा केबिल, 5वीं मंजिल से भूतल पर आ गिरी
- ग्रेनो वेस्ट की एलिगेंट विला सोसाइटी के टावर-डी की घटना
- टावर की एकमात्र लिफ्ट खराब होने से परेशान है 70 से अधिक परिवार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अपेक्स फ्लोरा एलिगेंट विला सोसाइटी के टावर-डी की लिफ्ट बुधवार शाम अचानक 5वीं मंजिल से भूतल पर आ गिरी। घटना के समय लिफ्ट में आईटी इंजीनियर सवार थे, गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गए। निवासियों ने बताया कि लिफ्ट की केबल टूट गई थी। लिफ्ट कई दिन से खराब है और निवासी परेशान हैं। 18 मंजिला टावर के निवासी सीढि़यों का प्रयोग करने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को निवासियों ने प्राधिकरण से इसकी शिकायत की है।
आईटी इंजीनियर शुभ्रांत अपने परिवार के साथ टावर-डी की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट पर रहते हैं। बुधवार शाम को वो 10वीं मंजिल से नीचे आ रहे थे। जब लिफ्ट 5वीं मंजिल पर पहुंची तो अचानक झटका लगा और लिफ्ट तेजी के साथ भूतल पर आकर गिरी। तेज झटका लगने से इंजीनियर घबरा गए। हालांकि उनको चोट नहीं लगी। किसी तरह बाहर निकलने के बाद मेंटेनेंस टीम से शिकायत की। जिसके बाद पता चला कि लिफ्ट की केबिल टूट गई थी। निवासियों ने बताया कि 18 मंजिला टावर में 70 से अधिक परिवार रहते है। टावर में एकमात्र लिफ्ट लगी है। जो बुधवार शाम से ही खराब है। बृहस्पतिवार शाम तक लिफ्ट को ठीक नहीं कराया गया है। जबकि बार-बार शिकायत की गई है।
Trending Videos