सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mba pass out boy attempt to sucide

Noida News: एमबीए के बाद भी बेरोजगारी से टूटी उम्मीदें, कर ली आत्महत्या

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
mba pass out boy attempt to sucide
विज्ञापन
-नौकरी न मिलने से परेशान होकर युवक ने उठाया कदम, कमरे से बदबू आने पर तोड़ा गया दरवाजा
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बार-बार नौकरी का प्रयास करने के बाद असफलता मिलने से सेक्टर 27 स्थित पीजी में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से बदबू आने के बाद पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पंखे में लगे फंदे से शव लटका मिला। फॉरेंसिक टीम के अनुसार शव लगभग दो दिन पुराना बताया गया। हालांकि परिजनों ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक पार्थ गौतम मूल रूप से बेरली के साहूकारा गांव का रहने वाला था। एमबीए करने के बाद नौकरी की तलाश में पार्थ नोएडा आया था। जहां उसने सेक्टर 27 स्थित पीजी में किराये का कमरा लिया। पार्थ ने अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन कहीं भी उसका चयन नहीं हुआ। इससे पार्थ मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। पिता धर्मीधर गौतम ने बताया कि 25 मार्च को अंतिम बार पार्थ से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद कई बार फोन करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोस के कमरे में रहने वाले लोगों ने पीजी के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। कमरा बंद होने पर पुलिस और परिजनों को बुलाया गया। पुलिस ने जब कमरे का गेट तोड़ा तो शव पंखे से लटका मिला। फॉरेसिंक टीम को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट कमरे से नहीं मिला। सेक्टर बीस थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed