सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Religious program at Radha Krishna Park today

Noida News: राधा कृष्ण पार्क में धार्मिक कार्यक्रम आज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Religious program at Radha Krishna Park today
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित राधा कृष्ण पार्क में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम होगा। इसमें पारंपरिक भक्ति और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम प्रस्तुत होगा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक सुंदरकांड पाठ से होगी। उसके बाद ‘भजन क्लबिंग’ के तहत भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें भक्ति संगीत को आधुनिक संगीत शैली के साथ प्रस्तुत किया जाएगा जिससे युवा पीढ़ी को भक्ति से जोड़ने का नया और आकर्षक माध्यम मिलेगा। इस अवसर पर वृंदावन के गायक द्वय दास-अनुदास अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सुंदरकांड के अंशों को एलईडी स्क्रीन पर ग्राफिक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। ट्रस्ट के सदस्य मनीष ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed