सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Remembering the sacrifice of Jesus Christ

Noida News: यीशु मसीह के बलिदान को किया याद

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifice of Jesus Christ
विज्ञापन
गिरजाघरों में गुड फ्राइडे पर हुई खास सजावट, हुए विशेष कार्यक्रम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। शहर के गिरजाघरों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर विशेष कार्यक्रम हुए। सेंट अल्फोंसा चर्च, सेक्टर-33, सेक्टर-50 स्थित इमानुएल मर थोमा चर्च, सेक्टर-29 की क्राइस्ट चर्च और सेक्टर-51 के प्रार्थना चर्च में विशेष प्रार्थनाएं और कार्यक्रम हुए। सेक्टर-34 के सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में शाम 3 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चर्च परिसर में पहले से ही सजावट की गई थी और सभी ने शांति और श्रद्धा के साथ इस दिन की शुरुआत की।
श्रद्धालुओं ने इस दिन की प्रार्थनाओं और समारोह में भाग लेकर यीशु मसीह के बलिदान को याद किया, इसके साथ ही पूरे दिन गिरजाघरों में कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। सुबह और शाम दो समय हिंदी और अंग्रेजी मास का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन शुक्रवार रात तक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसको पुनरुत्थान की रात भी कहा जाता है जहां यीशु मसीह पुनर्जीवित होते हैं। इस दौरान न्यू फायर (नई आग) का आशीर्वाद लिया जाता है। इस हफ्ते के खत्म होने के साथ ही ईस्टर संडे मनाया जाएगा, जिसमें यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी और उत्साह के साथ जश्न मनाया जाएगा।
सुबह 9 बजे बाइबल पाठ से हुई शुरुआत



सेक्टर-33 के सेंट अल्फोंसा चर्च में सुबह 9 बजे बाइबल पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें प्रभु यीशु के कष्टों और बलिदान पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके बाद कलवारी की शोभायात्रा, क्रूस-चुंबन, खट्टे रस का सेवन और सादे भोजन का आयोजन किया गया। फादर और पल्ली के नेताओं ने श्रद्धालुओं को प्रार्थनापूर्ण हृदय से दिन का पालन करने और मसीह के बलिदान को याद रखने के लिए प्रेरित किया गया। श्रद्धालुओं ने विशेष चर्च सेवाओं और स्टेशन्स ऑफ द क्रॉस में भाग लिया।

फादर जॉर्ज एंटनी ने विशेष प्रार्थना की। उन्होंने लोगों को गुड फ्राइडे के महत्व और यीशु मसीह के बलिदान की गंभीरता के बारे में बताया। फादर ने कहा कि यह दिन हमें क्षमा, मेल-मिलाप और भाईचारे की सीख देता है। इस दौरान, श्रद्धालुओं ने बाइबल का पाठ किया और यीशु के जीवन तथा उनके कष्टों पर चिंतन किया।



बच्चों ने नाटक के जरिये बलिदान को किया याद

सेंट अल्फोंसा चर्च में बच्चों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बना दिया। छोटे बच्चों ने एक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से यीशु मसीह के जीवन, उनके संघर्ष और बलिदान को दर्शाया। प्रस्तुति के बाद सभी ने मिलकर कलवारी यात्रा निकाली, जो क्रूस के रास्ते पर श्रद्धालुओं के लिए प्रतीकात्मक पदयात्रा का रूप लेती है। सेक्टर-33 के फादर जॉर्ज एंटनी ने बताया कि इस पुण्य सप्ताह की तैयारियां लगभग एक महीने पहले से शुरू कर दी जाती हैं। इस दौरान श्रद्धालु लेंट (व्रत) का पालन करते हैं और आत्मनिरीक्षण करते हैं। फादर जॉर्ज एंटनी ने सभी उपस्थित लोगों से इस दिन की गंभीरता को समझने और अपने हृदय में श्रद्धा और आस्था बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed