{"_id":"6a6b4984311931e2cb0f0cc5","slug":"sgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101760-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान महिला मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान महिला मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-51 वर्षीय महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हुए हादसे में 51 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई। महिला के सिर पर ऊपर से लोहे की भारी प्लेट गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गुड्डी आदिवासी (51) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली थीं और वर्तमान में सेक्टर-3 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहकर मजदूरी करती थीं। बीते मंगलवार को वह एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थीं। इसी दौरान शाम के समय ऊपर से लोहे की भारी प्लेट उनके सिर पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल न्यूमेड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि यदि परिजन इस संबंध में कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।