फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   swindled out of 7.80 lakh on pretext of getting credit card

Noida News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 7.80 लाख

Mon, 13 Jul 2026 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
swindled out of 7.80 lakh on pretext of getting credit card
नोएडा। फेसबुक पर क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखकर झांसे में आए सेक्टर-61 निवासी बुजुर्ग(69) ने 7.80 लाख रुपये गंवा दिए। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रतीक फेडोरा सोसाइटी के रहने वाले राजेश सरीन ने बताया 18 मई को फेसबुक पर पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड से संबंधित विज्ञापन देखा था। थोड़ी देर बाद व्हाट्सएप नंबर पर कॉल कर एक व्यक्ति ने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए विश्वास में लिया। आरोपी ने पीड़ित को ऑनलाइन फॉर्म भेजा। फॉर्म में बैंक खाते से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज कराई गई। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पीएनबी के तीन बचत खातों से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 7.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने जानकारी होने पर 19 मई को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। एसीपी विवेक रंजन ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed