{"_id":"6a6b498dd33ea7a4b1094d1d","slug":"taekwondo-medalists-felicitated-upon-arrival-at-the-academy-noida-news-c-23-1-lko1064-101772-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताइक्वांडो पदक विजेताओं का अकादमी पहुंचने पर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताइक्वांडो पदक विजेताओं का अकादमी पहुंचने पर सम्मान
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से नोएडा सेक्टर-48 स्थित कम्युनिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से नोएडा सेक्टर-48 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में दनकौर स्थित बीपीबीडी इंटरनेशनल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अकादमी पहुंचने पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में सोनी और गगन ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिक, लक्ष्य मलिक, हिमांशु खटाना और अवनी सिंह ने रजत पदक जीते। वहीं अवनीश द्विवेदी और आर्यन सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विद्यालय के खेल शिक्षक सौरव ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही खेलों में सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यालय के प्रबंधक संदीप गर्ग, सुबोध गर्ग, कुशाग्र गर्ग और प्रधानाचार्या बबिता सिंघल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।