{"_id":"69c5a47c86ab8eabb70ac765","slug":"take-the-pipe-only-then-you-will-get-the-cylinder-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5301-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पाइप लो तभी मिलेगा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पाइप लो तभी मिलेगा सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबस्सिर हुसैन
यमुना सिटी। इन दिनों रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस संकट की स्थिति का फायदा उठाकर कुछ एजेंसी संचालक अतिरिक्त सामान लेने का दबाव बना रहे हैं। रबूपुरा में विनोद इंडियन गैस एजेंसी के बाहर बृहस्पतिवार को लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिलिंडर देने से पहले उनसे गैस पाइप खरीदने के लिए कहा जा रहा है। कहा जा रहा है पाइप लोग तभी सिलिंडर मिलेगा।
लोगों का आरोप है कि पाइप नहीं खरीदने पर सिलिंडर देने में टालमटोल किया जा रहा है। बाजार की तुलना में एजेंसी पर गैस पाइप की कीमत अधिक बताई जा रही है जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है और घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की जगह गैस पाइप थमा दी जा रही है जिसकी कीमत बाजार से ज्यादा है। -असद
तीन-चार दिनों से सिलिंडर के लिए इंतजार कर रहा हूं। एजेंसी की ओर से पहले गैस पाइप लेने के लिए कहा जा रहा है। तभी सिलिंडर देने को कहा जा रहा। - पन्नालाल
गैस एजेंसियों में जबरन गैस पाइप थमा दिए जा रहे हैं। सिलिंडर के लिए अलग से लाइन लगानी पड़ रही है जबकि गैस पाइप अभी पुरानी भी नहीं हुई है। -मेहरबान
पाइप खरीदने के लिए नहीं है कोई दबाव
उपभोक्ताओं के पर गैस पाइप खरीदने का कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है जिन उपभोक्ताओं के गैस पाइप पांच साल से ज्यादा पुराने हो गए हैं, उन्हें सुरक्षा के लिहाज से नए पाइप दिए जा रहे हैं। जबरन गैस पाइप बेचने और ज्यादा रुपये वसूलने जैसी बात निराधार है। -गीता रानी, विनोद इंडियन गैस सर्विसेज, रबूपुरा
Trending Videos