{"_id":"69c957146794be1ddf06619f","slug":"us-iran-war-dampens-markets-grnoida-news-c-1-noi1095-4104805-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमेरिका-ईरान युद्ध से बाजार में छाई सुस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमेरिका-ईरान युद्ध से बाजार में छाई सुस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग रद्द कर रहे ऑर्डर, अब सरिया, ईंट, सीमेंट का दाम घटने का कर रहे इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और आर्थिक अस्थिरता शहर में निर्माण कार्यों की रफ्तार को बाधित कर रही हैं। इससे बाजार में सुस्ती छाई है। निर्माण सामग्री जैसे सरिया, ईंट के दाम बढ़ गए हैं। सीमेंट, बालू के दाम में अप्रैल की शुरूआत से इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है जिससे व्यापारियों के ऑर्डर रद्द हो रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार, कई लोगों ने अपने निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिए हैं जो काम पहले तय लागत में पूरा होने की उम्मीद थी अब वह बजट से बाहर होता जा रहा है। इसके चलते नए ऑर्डर कम मिल रहे हैं वहीं पुराने ऑर्डर भी लगातार रद्द किए जा रहे हैं। ठेकेदारों का कहना है कि लागत बढ़ने से ग्राहक पीछे हट रहे हैं। इससे उनका काम ठप पड़ गया है।
व्यापारियों और निर्माण सामग्री के डीलरों के अनुसार, बाजार में मांग घट गई है। अब ग्राहक जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं। मांग में करीब 30 फीसदी की कमी आई है। दुकानदारों का कहना है कि लोग अब कीमतों के कम होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे कारोबार में सुस्ती छा गई है।
व्यापारियों ने बताया कि सरिया का दाम पहले ही 20 फीसदी तक बढ़ चुका है। दूसरी ओर टफन ग्लास के दाम भी 50 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। ऐेसे में शोरूम, दफ्तर निर्माण में शामिल होने वाले ग्लास, सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्रियों की मांग कम हो गई है।
-- -- -- -- -
1 अप्रैल से सीमेंट में भी 50 रुपये प्रति बैग बढ़ने की संभावना है। इसका सर निर्माण पर पड़ेगा। -ओमपाल शर्माजब से युद्ध शुरू हुआ है तब से सरिया के दाम बढ़ा हुआ हैं। अब ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं। -मनोज भाटी
Trending Videos