फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youths in a Thar vehicle were waylaid and beaten up.

Noida News: रास्ते में घेरकर थार सवार युवकाें को पीटा

Mon, 13 Jul 2026 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youths in a Thar vehicle were waylaid and beaten up.
नोएडा। सेक्टर-135 एबीसी मार्केट के पास पुरानी रंजिश में थार सवार युवकों के साथ मारपीट के बाद गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने दो नामजद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बरौला निवासी यश ने बताया कि नौ जुलाई की रातममेरे भाई केशव और दोस्त अंकित के साथ बरौला से याकूतपुर गांव जा रहे थे। सेक्टर-135 में शिवा और अतिन पांच-छह युवकों के साथ मिल गए। सभी ने गाड़ी रुकवा ली और गाली गलौज व मारपीट शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की पाइप से थार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद यश और उसके साथी जान बचाकर किसी तरह से वहां से भागने में सफल हुए और अस्पताल पहुंचकर मेडिकल कराया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना पुलिस को सभी तथ्यों पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed