{"_id":"6a6ddac3c2991ad3a70b349b","slug":"northern-railway-has-extended-the-duration-of-special-trains-for-bihar-jharkhand-and-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148579-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उत्तर रेलवे ने बिहार, झारखंड, दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उत्तर रेलवे ने बिहार, झारखंड, दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने कई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे बिहार, झारखंड और दिल्ली के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन अगस्त और सितंबर तक जारी रहेगा।
बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी (02563/02564) और दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा (02569/02570) विशेष ट्रेनें अब 31 अगस्त और 1 सितंबर तक चलेंगी। धनबाद-शकूर बस्ती-धनबाद (03639/03640) ट्रेन का संचालन भी बढ़ाया गया है, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट (05579/05580) की अवधि भी बढ़ी है। यह पूर्णिया कोर्ट से शुक्रवार व रविवार को, आनंद विहार से रविवार व मंगलवार को चलेगी। इसका संचालन 30 अगस्त और 1 सितंबर तक जारी रहेगा। सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा (05575/05576) विशेष ट्रेन 25 अगस्त और 27 अगस्त तक चलेगी।