फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   A massive surge of devotion at Lord Jagannath's grand procession.

Nuh News: भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
पूरे मार्ग पर हरे रामा-हरे कृष्णा महामंत्र का संकीर्तन गूंजता रहा, भक्त भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
शहर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में निकाली गई। इस्काॅन पलवल के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर हरे रामा-हरे कृष्णा महामंत्र का संकीर्तन गूंजता रहा और भक्त भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते भगवान की पालकी के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा का समापन न्यू कॉलोनी स्थित श्रद्धानंद पार्क में हुआ, जहां महाआरती, 56 भोग और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य मीनार गेट क्षेत्र से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान की सुसज्जित पालकी को अपने कंधों पर उठाकर यात्रा प्रारंभ की। यात्रा पुराना सोहना मोड़, न्यू सोहना मोड़ और आगरा चौक से होकर श्रद्धानंद पार्क पहुंची।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जलपान की व्यवस्था की। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भगवान की पालकी का अभिनंदन किया गया। सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और संकीर्तन की धुन पर युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्काॅन फरीदाबाद से पहुंचे परमात्मा चैत्य प्रभु ने श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्कंद पुराण और वैदिक शास्त्रों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दर्शन और भगवान के नाम का संकीर्तन करने का विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धा से रथ यात्रा में सहभागी बनने और भगवान का स्मरण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक कल्याण की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि शहर में लगातार चौथे वर्ष इस आयोजन का सफल आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed