{"_id":"6a5bd1cd118ffa745d024d38","slug":"block-level-school-sports-competition-kicks-off-enthusiasm-visible-among-players-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113738-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: खंड स्तरीय विद्यालय खेलकूद स्पर्धा का आगाज, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: खंड स्तरीय विद्यालय खेलकूद स्पर्धा का आगाज, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। खंड स्तरीय नगीना विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता (सत्र 2026-2027) का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बालकिशन, विशिष्ट अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य देव शर्मा व नवीन नैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता 19 जुलाई तक चलेगी। खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया।
बालकिशन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल को खेल की भावना और पूरी निष्पक्षता के साथ खेलने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस खेल महाकुंभ में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खंड के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों से आए सैकड़ों खिलाड़ी पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं का सफल और सुव्यवस्थित संचालन डीपीई नवीन नैन के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। खेलों को पूरी पारदर्शिता व निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की टीम मुस्तैद दिखी। संवाद