फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Controversy over deputation of 59 teachers in Nuh; demand to cancel the order raised with the Chief Minister.

Nuh News: नूंह में 59 शिक्षकों के डेपुटेशन पर विवाद, मुख्यमंत्री से आदेश रद्द करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगीना। नूंह जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 15 जुलाई को जारी 59 जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के डेपुटेशन आदेशों को लेकर विवाद गहरा गया है। ''मेवाती शिक्षाविद और युवा टीम'' ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शिकायत भेजकर आदेश तत्काल रद्द करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि नगीना, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना ब्लॉकों के सरकारी स्कूल पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में बीच शैक्षणिक सत्र में 59 शिक्षकों को सोहना, तावडू और नूंह ब्लॉकों में भेजने से हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। शिकायतकर्ताओं ने डेपुटेशन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए चयन के आधार सार्वजनिक करने की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर अभियान तेज हो गया है। युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावकों व युवाओं के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed