फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Government Secondary School Chilavali's stellar performance; bags 24 medals.

Nuh News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय चिलावली का शानदार प्रदर्शन, झोली में 24 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खंड स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दबदबा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। खंड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का आयोजन 14 जुलाई से 17 जुलाई तक मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-2, तावड़ू में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पूरे खंड की लगभग 38 से 40 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकशी तथा बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय चिलावली के छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 24 पदक अपने नाम किए, जिनमें 12 स्वर्ण पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम पूरे खंड में गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के खेल प्रभारी रणबीर सिंह गुलिया के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों का इस सफलता में विशेष योगदान रहा। वे खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करते हैं तथा खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में भी सहयोग करते हैं। इस उपलब्धि में उनकी टीम के सदस्य कुलदीप सिंह मलिक एवं इकबाल पीटीआई का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्याध्यापक अजीत कुमार ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं, खेल प्रभारी एवं पूरी खेल टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर विजयी रहे खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कर लिया गया है। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी, जिनमें विद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed