{"_id":"6a5e7ea0a740bd3d5804340e","slug":"inlds-foundation-day-to-be-celebrated-in-nuh-nuh-news-c-1-1-noi1546-4525057-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: नूंह में मनाया जाएगा इनेलो का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: नूंह में मनाया जाएगा इनेलो का स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला सोमवार को नूंह पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कार्यालय स्थित अनाज मंडी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 27 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट और अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा संभावित स्थानों का निरीक्षण भी किया।
करीब एक घंटे तक जिला कार्यालय में मौजूद रहे अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार सम्मान समारोह मेवात की पावन धरती पर आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि मेवात और उनके परिवार का दशकों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया है और जल्द ही समारोह के लिए अंतिम स्थल का चयन कर लिया जाएगा।
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज की निंदा की: अभय चौटाला ने सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे सरकार की कायराना हरकत बताया। वे छात्र नीट पेपर के रद्द होने के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे, लेकिन सरकार ने अपनी दमनकारी नीति से उनके ऊपर अत्याचार कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह सरकार पूरी पूंजीपतियों की सरकार है।