सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Nuh

शादी के आठ महीने बाद विवाहिता की मौत: '8 मार्च को बेटी ने रोते हुए बताई थी ऐसी बात, अगले दिन मिली मौत की खबर'

संवाद न्यूज एजेंसी, पिनंगवा (नूंह) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार

नूंह में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हुई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। ससुराल पक्ष ने बीमारी से मौत बताई। पुलिस जांच कर रही है।

Married woman dies under suspicious circumstances in Nuh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले के पिनंगवा थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजली कलां में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए बीमारी से मौत होने की बात कही है।

Trending Videos


गांव सिंगार निवासी खुर्शीद ने पिनंगवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी नजराना की शादी 11 जुलाई 2025 को गांव ख्वाजली कलां निवासी अमजद पुत्र अय्याज के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार की थी। शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा मोटरसाइकिल और 51 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। 8 मार्च की रात फोन पर बेटी रोते हुए मिली और ससुराल पक्ष द्वारा धमकी दी गई कि दहेज की मांग पूरी नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद 9 मार्च की सुबह सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या की गई है। वहीं आरोपी पक्ष के ग्रामीणों का कहना है कि महिला की तबीयत खराब रहती थी और गुटखा खाने की आदत के कारण उसकी मौत बीमारी से हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed