सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   mother suicide with her three daughters one daughter was tied to her chest In Nuh Firozpur Jhirka

मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी: सीने से बंधी थी एक बेटी, इस कारण दी जान; पड़ोसी ने कुएं के पास देखी चप्पलें

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर झिरका Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Mar 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजपुर झिरका के गांव बदोपुर में एक महिला ने रविवार सायं अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। उसने एक बेटी को कपड़े से अपनी पीठ पर बांधा हुआ था।

mother suicide with her three daughters one daughter was tied to her chest In Nuh Firozpur Jhirka
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ व पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजपुर झिरका के खंड फिरोजपुर झिरका के गांव बदोपुर में रविवार देर शाम एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ खेत में बने कुएं में कूद गई। सोमवार सुबह कुएं से चारों के शव बरामद हुए। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Trending Videos


मृतक महिला की पहचान रामगढ़ तहसील के गांव कोटा निवासी साहिला (28 वर्ष) के रूप में हुई है। बदोपुर गांव में ससुराल थी। बताया जा रहा है कि एक बच्ची को उसने अपने सीने से बांध रखा था। एसएचओ फिरोजपुर झिरका निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला व बच्चियां रातभर घर नहीं पहुंचीं
रविवार की शाम को खेतों पर काम करने के बाद जब देर रात तक भी महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ घर नहीं पहुंची तो ससुराल पक्ष ने इसे लेकर न तो पुलिस को कोई सूचना दी और न ही गायब होने का मुकदमा दर्ज करवाया, जिससे ससुराल पक्ष की संदिग्ध भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता।

पड़ोसी ने कुएं के पास देखी चप्पलें
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे परिवार का ही एक युवक गेहूं के खेत में पानी देने के लिए पहुंचा। जब वह खेत में बने कुएं के पास गया तो वहां एक बच्ची की चप्पल पड़ी हुई दिखाई दी। शक होने पर उसने कुएं में झांककर देखा तो अंदर बच्चों के शव तैरते नजर आए। 

 

यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत घर व आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव और आसपास फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
गांव के लोगों की मदद से कुएं में तैर रहे दो बच्चों के शवों को चारपाई की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद मां और एक अन्य बच्ची की तलाश के लिए ग्रामीणों को कुएं में उतारा गया। कांटेदार बिलाव की मदद से उन्हें खोजा गया और बाद में चारपाई के सहारे दोनों को भी बाहर निकाला तो उस समय सबकी आंखें खुली की खुली रह गई जब सबसे छोटी बच्ची को महिला ने सीने से बांधा हुआ था।
 

गांव कोटा की बेटी थी साहिला
मृतक महिला की साहिला (लगभग 28-30 वर्ष) रामगढ़ तहसील के गांव कोटा की बेटी और बदोपुर गांव की बहू थी। उसके पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले उसमें खुश नहीं हुए और क्रेटा गाड़ी की मांग कर महिला को परेशान व प्रताड़ित करते थे। 

 

महिला को एक के बाद एक तीन बेटियां हुई, जिसके बाद ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और अधिक बढ़ गई। मृतका के पिता हनीफ के अनुसार बेटा न होने का ताना और दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना देना महिला की मौत का कारण बना।

 

फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतका के पिता हनीफ की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed