फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Problems caused by contaminated drinking water escalate; youth admitted to AIIMS.

Nuh News: दूषित पेयजल से बढ़ी परेशानी, एक युवक एम्स में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
तावड़ू। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर अहिर में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले काफी समय से कई घरों में गंदा, बदबूदार और कीड़ों युक्त पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में पेट संबंधी बीमारियों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एक युवक की तबीयत लगातार बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2005 में बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन की लंबे समय से उचित देखरेख नहीं की गई। समाजसेवी अर्जुन, पीड़ित नरेश कुमार और ब्लॉक समिति सदस्य मंजू देवी ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के तावड़ू स्थित एसडीओ आबिद हुसैन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में पहली बार आया है। विभागीय टीम को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed