{"_id":"6a5bd10575ecba87e30a92a6","slug":"shubham-from-ujina-won-a-silver-medal-at-the-youth-asian-boxing-championship-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113746-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: उजीना के शुभम ने यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: उजीना के शुभम ने यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में चमका मेवात का सितारा, क्षेत्र में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के गांव उजीना के मुक्केबाज शुभम राजपूत ने इंडोनेशिया में आयोजित यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले तक पहुंचकर उन्होंने अपने दमदार खेल से न केवल गांव उजीना, बल्कि पूरे मेवात, हरियाणा और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
शुभम राजपूत की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों ने इसे मेवात के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
क्षेत्रवासियों ने शुभम राजपूत को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव और बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
शुभम राजपूत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह साबित कर दिया है कि मेवात की युवा प्रतिभाओं में विश्व स्तर पर पहचान बनाने का जज़्बा और क्षमता दोनों मौजूद हैं। उनकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
- संजय सिंह निवासी उजीना, पूर्व मंत्री, हरियाणा