फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Three health sub-centres to be upgraded to PHCs; thousands of villagers to benefit directly.

Nuh News: तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेंगे पीएचसी, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा को अमल में लाते हुए नूंह जिले के लूहिंगाकलां, चंदेनी और शाहचोखा स्वास्थ्य उपकेंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इन तीनों उपकेंद्रों के पीएचसी बनने से आसपास के हजारों ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन

आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार ने इन परियोजनाओं के लिए भूमि, भवन, मानव संसाधन, चिकित्सा उपकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत आकलन कर लिया है। पीएचसी बनने के बाद यहां सामान्य रोगों का उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रसव सुविधाएं, आवश्यक जांच तथा दवाइयों की उपलब्धता जैसी सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मेवात क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। समय पर इलाज मिलने से गंभीर बीमारियों की रोकथाम और उपचार में भी मदद मिलेगी, जिससे ग्रामीण परिवारों को बड़ा लाभ होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। नूंह जिले के इन तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन इसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed