फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Villagers protest over electricity issues in Bissar Akbarpur and Rathiwas.

Nuh News: बिस्सर अकबरपुर और राठीवास में बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव बिस्सर अकबरपुर और राठीवास में बिजली संबंधी समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय तथा राठीवास पावर सबस्टेशन का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति और जर्जर विद्युत ढांचे से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें करने के बावजूद उनका समाधान नहीं किया गया।
राठीवास गांव के ग्रामीणों धर्मेंद्र, प्रदीप, दीपेंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि पहले गांव के लिए अलग फीडर होने के कारण पर्याप्त और नियमित बिजली आपूर्ति होती थी, लेकिन बाद में बिजली निगम द्वारा जोरासी गांव का फीडर भी राठीवास सबस्टेशन से जोड़ दिया गया। इसके बाद से गांव में बार-बार बिजली कटौती होने लगी और बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण सबस्टेशन पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन के दौरान पहुंचे निगम अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए करीब आठ दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं गांव बिस्सर अकबरपुर में भी ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बिजली दफ्तर पहुंची महिलाओं और शिकायत करने वाले दीपचंद ने बताया कि गांव के पास स्थित एक 100 हॉर्स पावर ट्यूबवेल से निकलने वाली एलटी लाइन के खंभे लगभग 25 दिन पहले आंधी के दौरान टूट गए थे। इसके बाद से बिजली के तार जमीन पर पड़े हुए हैं, जिससे आम लोगों और पशुओं के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कई बार संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में एक आम रास्ता भी गुजरता है और नीचे लटके या जमीन पर पड़े तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों के अनुसार एक लाइनमैन को भी करंट लगने की घटना सामने आ चुकी है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली निगम के कुछ अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने और शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बिजली निगम सोहना के कार्यकारी अभियंता गौरव दहिया ने कहा कि राठीवास की बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या उनके संज्ञान में है और उसके समाधान की प्रक्रिया जारी है। वहीं बिस्सर अकबरपुर की समस्या के संबंध में उन्होंने कहा कि स्थिति ग्रामीणों द्वारा बताई जा रही परिस्थितियों से कुछ अलग है। उनके अनुसार पूर्व में कुछ ग्रामीणों और बिजली निगम कर्मचारियों के बीच विवाद होने के कारण कार्य में देरी हुई थी, हालांकि अब समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed