फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Youth who completed agricultural skills training received certificates.

Nuh News: कृषि कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को मिला प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
नूंह। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तत्वावधान में हरियाणा एग्रीकल्चरल मैनेजमेंट एंड एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (हमेटी) द्वारा संचालित कृषि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को वाईएमडी कॉलेज, नूंह में हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. एजाज अहमद ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अन्य किसानों का भी मार्गदर्शन कर सकते हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि यह प्रशिक्षण कृषि सेवाओं, कृषि प्रबंधन और एग्री-इनपुट व्यवसाय से संबंधित व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह से शुरू होकर प्रत्येक रविवार को संचालित किया गया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ. अनिल कुमार, कार्यक्रम समन्वयक मनोहर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन कृषि क्षेत्र में कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed