फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi Srinagar Visit Security beefed up before PM Srinagar visit SOG deployed across the city

PM Modi Srinagar Visit: प्रधानमंत्री के श्रीनगर दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चाक-चौबंद, पूरे शहर में

Fri, 14 Jun 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Jun 2024 10:57 PM IST
सार

प्रधानमंत्री श्रीनगर में एक योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) के पिछले हिस्से में होगा।

विज्ञापन
PM Modi Srinagar Visit Security beefed up before PM Srinagar visit SOG deployed across the city
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर दौरे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर की हाई प्रोफाइल यात्रा के मद्देनजर सभी महत्वपूर्ण सड़कों और जंक्शन पर अतिरिक्त नाके स्थापित कर दिए हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रीनगर में एक योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) के पिछले हिस्से में होगा। उप-राज्यपाल प्रशासन ने यात्रा के लिए पहले से ही बड़े पैमाने पर इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को प्रशिक्षकों सहित इस अवसर के लिए 3,000 खिलाड़ियों को जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की समर्पित सुरक्षा टीम आयोजन स्थल को मानक अभ्यास के रूप में अपने नियंत्रण में रखने के लिए कार्यक्रम से कुछ दिन पहले श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रोड से एसकेआईसीसी सहित प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी के अलावा विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान पूरे शहर में तैनात हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस कमांडो और सीआरपीएफ के जवान किसी भी घटना को रोकने के लिए एसकेआईसीसी के आसपास तैनात रहेंगे। काजीगुंड में कश्मीर में प्रवेश करने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed