सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police Arrest Three Accused, Including a Husband and Wife, in ₹40 Lakh Robbery Case

Delhi Crime: 40 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला कारोबारी का नौकर, पत्नी और रिश्तेदार भी शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 14 Apr 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच में सामने आया कि इस लूट की पूरी साजिश तीन लोगों ने मिलकर रची थी। इनमें व्यवसायी का नौकर हरिओम, उसका रिश्तेदार सन्नी लूथरा और हरिओम की पत्नी मोनिका शामिल थे।

Police Arrest Three Accused, Including a Husband and Wife, in ₹40 Lakh Robbery Case
Delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तरी दिल्ली में 40 लाख रुपये की लूट की एक सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि यह लूट किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि पीड़ित कारोबारी के नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने नौकर के घर से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है।

Trending Videos


नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया, घटना रोशना रोड के पास हुई, जहां एक कारोबारी अपने घर से दो बैग में 40 लाख रुपये नकद लेकर कहीं जा रहे थे। एक सुनसान इलाके में पहुंचने पर एक स्कूटर सवार उनके सामने आया। स्कूटर सवार ने कारोबारी को रोका, थप्पड़ मारा और उनके नौकर को भी पीटा। इसके बाद उसने बैग छीन लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने कारोबारी के नौकर से पूछताछ की, तो उसकी बातों में कुछ गड़बड़ नजर आई, जिनसे शक पैदा हुआ। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उन्हें कुछ अहम सुराग मिले, जिनसे पता चला कि इस पूरी साजिश में नौकर का हाथ है।

जांच में सामने आया कि इस लूट की पूरी साजिश तीन लोगों ने मिलकर रची थी। इनमें कारोबारी का नौकर हरिओम, उसका रिश्तेदार सन्नी लूथरा और हरिओम की पत्नी मोनिका शामिल थे। पुलिस ने जब हरिओम के घर की तलाशी ली, तो वहां से लूटी गई 40 लाख रुपये की पूरी नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों, हरिओम, सन्नी लूथरा और मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed