सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain clears air, lifts Grape-1 restrictions after 6 months

Delhi NCR News: बारिश से साफ हुई हवा तो 6 महीने बाद ग्रैप-1 के प्रतिबंध खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली में एक्यूआई 119, सीएक्यूएम ने उठाया कदम
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को हुई बारिश ने प्रदूषण को धो दिया। सोमवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में 14 अक्तूबर 2025 से लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के प्रतिबंध को हटा दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बारिश और तेज हवा के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषक कणों में कमी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही बनी रह सकती है। सोमवार को रविवार की तुलना में 56 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 142 दर्ज किया गया, यह हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में 129, ग्रेटर नोएडा में 117 और गाजियाबाद में 107 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 100 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 4250 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 30000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम छह बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 107.2 और पीएम2.5 की मात्रा 41.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके अलावा, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर से ग्रेप 1 को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। 14 अक्तूबर, 2025 से यह चरण लागू था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article