सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain likely with strong winds on January 23 in delhi

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज: 30KM की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश भी होगी; पढ़ें 25 जनवरी तक के मौसम का हाल

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम बदलने वाला है। सोमवार सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

Rain likely with strong winds on January 23 in delhi
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, आज यानी सोमवार सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। हालांकि, दोपहर आते-आते सूरज ने दर्शन दिए, इससे लोगों को कुछ राहत मिली।

Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक होने के साथ 22.7 डिग्री रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 8.8 और लोधी रोड में 7, आया नगर में 8.6 व पालम में 9.7 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, पालम में सुबह 6:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 350 मीटर रही। सफदरजंग में सुबह 7.30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 250 मीटर तक सीमित रही। सफदरजंग इलाके में सुबह 2:30 बजे से हवा शांत हो जाने के कारण दृश्यता 200 मीटर हो गई। वहीं, पालम में सुबह 7:30 बजे 6 किमी प्रतिघंटा की पूर्वी हवाओं के साथ दृश्यता 700 मीटर तक गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 को सुबह हल्का से मध्यम कोहरे का अनुमान
मौसम विभाग ने 22 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दिन में दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 22 जनवरी को दोपहर के समय हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

23 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 23 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादल छाएंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा जाएगा। साथ ही, दिन में दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।

25 जनवरी तक का हाल
मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की ओर से 24 और 25 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दोनों ही दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल नजर आने और सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed